Home Uncategorized ढाका पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
दुनिया - December 31, 2025

ढाका पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आज सुबह ढाका पहुंचे। बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा और भारतीय उच्चायोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने डॉ. जयशंकर का स्वागत किया।

खालिदा जिया का अंतिम संस्कार राजधानी के मानिक मियां एवेन्यू में दोपहर 2 बजे होगा। कई देशों के प्रतिनिधिओं, विदेशी गणमान्य व्यक्तियों और राजनीतिक नेताओं के अंतिम संस्कार में शामिल होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ग्रामीण विकास को नई रफ्तार : 2426 किमी सड़क निर्माण का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया शिलान्यास

एक साथ 774 सड़कों का भूमिपूजन, 781 बसाहटों को मिलेगा पक्का सड़क संपर्करायपुर, 17 अप्रैल 20…