पीएम- ई विद्या डीटीएच चैनल के माध्यम से शैक्षिक प्रसारण कार्यक्रम

पीएम- ई विद्या योजना के तहत राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार राज्य में कक्षा 9 से 12वीं के समस्त विषयों की सामाग्रियों के शैक्षिक कार्यक्रमों का प्रसारण डीटीएच चैनल सहित अन्य टेलीविजन चैनलों में किया जा रहा है। इस योजना अंतर्गत कार्यक्रमों के प्रसारण की समय सारणी विद्यार्थियों को प्रदान करने के उद्देश्य से माह जनवरी 2026 के लिए मासिक कैलेंडर का क्लिकेबल पीडीएफ पोस्टर तैयार किया गया है। जिसमें किसी भी तिथि को टच करने से उस तिथि में प्रसारित होने समस्त शैक्षिक कार्यक्रमों की सारणी कक्षावार और विषयवार खुल जाता है।
इससे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को प्रसारण की सही जानकारी प्राप्त करने में सहायता मिलती है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् छत्तीसगढ़ शंकर नगर रायपुर द्वारा प्रस्तुत माह जनवरी 2026 के लिए मासिक कैलेंडर का क्लिकेबल पीडीएफ पोस्टर जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय गुहे द्वारा जारी सभी विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों के साथ साथ विद्यार्थी कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाने आह्वान किया गया है।
क्रमांक /12
आवश्यक सेवा सरकारी स्थानों पर फ्री हो पार्किंग शुल्क,मानवसंसाधन समिति के नौशाद खान ने की मांग
रायपुर जिला उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के मोहम्मद नौशाद खान ने …




