सशक्त नारी और युवा उड़ान की थीम पर आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में शामिल हुए शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव

Date:

शिक्षा मंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का किया अवलोकन, योजनाओं से आमजन के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलावों की ली जानकारी

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

रायपुर, 02 नवंबर 2026

सशक्त नारी और युवा उड़ान की थीम पर आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में शामिल हुए शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
सशक्त नारी और युवा उड़ान की थीम पर आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में शामिल हुए शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
सशक्त नारी और युवा उड़ान की थीम पर आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में शामिल हुए शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजनांदगांव जिला के मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ‘सशक्त नारी – युवा उड़ान’ की थीम पर आयोजित राज्योत्सव में महिला सशक्तिकरण, युवाओं के सपनों और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की संकल्पना को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया।

सशक्त नारी और युवा उड़ान की थीम पर आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में शामिल हुए शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव

मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने राज्योत्सव में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन, उपलब्धियों तथा इन योजनाओं के माध्यम से आमजन के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलावों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।

राज्योत्सव में ‘सशक्त नारी – युवा उड़ान’ की थीम के माध्यम से महिलाओं की आत्मनिर्भरता, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण तथा युवाओं की प्रतिभा, आकांक्षाओं और उज्ज्वल भविष्य की संकल्पना को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी नागरिकों को दी गई।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा तथा बेहतर सेवाओं की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने जनहित से जुड़े कार्यों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ संपादित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, महापौर श्री मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद श्री प्रदीप गांधी, पूर्व विधायक श्री रामजी भारती, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, श्री भरत वर्मा, श्री दिनेश गांधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में शहर के नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related