अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से साकार हो रहे श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपने, अब शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे श्रमिकों के बच्चे

Date:

291 श्रमिक परिवारों के बच्चे निजी आवासीय विद्यालयों में प्राप्त कर रहे निःशुल्क शिक्षा

रायपुर, 12 नवम्बर 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्रमिक परिवारों के सामाजिक एवं शैक्षणिक उत्थान की दिशा में निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना श्रमिक परिवारों के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई राह प्रशस्त कर रही है। योजना के अंतर्गत प्रदेश के कुल 291 श्रमिक परिवारों के बच्चे प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इनमें कक्षा छठवीं के 200 विद्यार्थी तथा कक्षा सातवीं के 91 विद्यार्थी शामिल हैं। ये बच्चे प्रदेश के 19 निजी आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत हैं। यह योजना 2025-26 मे प्रारम्भ हुई थी, जिसमें 2 वर्षांे मे ही 291 बच्चों इस योजना का लाभ दिया गया है।

योजना के माध्यम से श्रमिकों के प्रतिभावान बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं सर्वांगीण विकास के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को सीबीएसई एवं आईसीएसई पाठ्यक्रम के अनुरूप प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में अध्ययन का अवसर मिल रहा है, जिससे वे आधुनिक शिक्षा के साथ बेहतर भविष्य की मजबूत नींव तैयार कर सकें। अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि श्रमिक परिवारों की आर्थिक परिस्थितियां उनके बच्चों की शिक्षा और सपनों के आड़े न आएं। आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों के बच्चे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनें तथा भविष्य में समाज और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की यह पहल श्रमिक परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ शिक्षा के माध्यम से समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। अब श्रमिक का बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं होगा, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को नई उड़ान देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलेंगे 13,839 रुपये प्रति एकड़’

’धान के सत्यापित रकबे के आधार पर होगा भुगतान’ ’15...

स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत

सैकड़ों स्वच्छता दीदियां और अधिकारी-कर्मचारी अभिनंदन के लिए जुटे राष्ट्रीय...

मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न

नवा रायपुर में 20 एकड़ में बने सर्वसुविधायुक्त विद्यालय...