कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद मां के अंतिम संस्कार में गृह ग्राम पहुंचे जेसीपी प्रमुख अमित बघेल

Date:

रायपुर। जोहार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के संस्थापक अमित बघेल की माता का शुक्रवार को निधन हो गया. पुलिस रिमांड में रहते हुए कोर्ट की विशेष अनुमति पर अमित बघेल अपनी माता के अंतिम संस्कार में आज शामिल हुए. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें रायपुर से उनके गृह ग्राम पथरी ले जाया गया, जहां उनकी माता का अंतिम संस्कार सम्पन्न हुआ.पुलिस रिमांड में होने के कारण पूरे कार्यक्रम के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे. डीएसपी रैंक के अधिकारियों की निगरानी में अमित बघेल को पथरी गांव लाया गया. अंतिम संस्कार के दौरान अमित बघेल नम आंखों के साथ अपनी मां को विदाई देते दिखाई दिए. अंतिम संस्कार में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और समाज के लोग मौजूद रहे.गौरतलब है कि एक दिन पहले ही अमित बघेल रायपुर के देवेंद्र नगर थाने में गिरफ्तारी देने पहुंचे थे. उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीन दिन की पुलिस रिमांड की अनुमति दी गई. इसी दौरान न्यायालय ने मानवीय आधार पर उन्हें माता के अंतिम संस्कार में शामिल होने की भी अनुमति प्रदान की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी ने किया इमली प्रोसेसिंग केंद्र का औचक निरीक्षण

30 से अधिक महिलाओं को मिला स्थानीय रोजगार स्वरोजगार योजनाओं...