सोना खान के वीर शहीद वीर नारायण सिंह जी की 170वीं शहादत दिवस में उनके शौर्य गाथा पर पंडवानी, आल्हा,पंथी धुन में कार्यक्रम होगा

Date:

रायपुर।छत्तीसगढ़ के गौरव पुरुष एवं राष्ट्रीय स्तर में अग्रगणी शहीद वीर नारायण सिंह जी की 170 वीं शहादत दिवस पर 10 दिसंबर को शहादत स्थल जय स्तंभ चौक में स्थित प्रतिमा स्थल पर राज्य आंदोलनकारी छसपा एवं छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 11:00 से 6:00 तक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसका नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी प्रमुख श्री अनिल दुबे,जी.पी.चंद्राकर, दीनदयाल वर्मा, जागेश्वर प्रसाद, लालाराम वर्मा, चेतन देवांगन, छन्नू लाल साहू, शिवनारायण ताम्रकार, सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के प्रमुख ललित बघेल एवं तुकाराम साहू करेंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में सैकड़ो किसान, जवान, महिलाएं भाग लेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य आंदोलनकारी नेता श्री अनिल दुबे जी.पी. चंद्राकर, दीनदयाल वर्मा, द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह जी की प्रतिमा में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया जाएगा । इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण राष्ट्रीय स्तर के कवि गीतकार श्री रामेश्वर वैष्णव,मीर अली मीर, मिनेश साहू का कविता पाठ होगा राष्ट्रीय स्तर के पांडवानी कलाकार चेतन देवांगन का पंडवानी छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय रामायणिक नंद कुमार साहू द्वारा पंथी धुन में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कलाकार राकेश तिवारी द्वारा आल्हा तर्ज में शहीद वीर नारायण सिंह जी की शौर्य गाथा पर कार्यक्रम पेश किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय कलाकार सुश्री ममता आहार द्वारा नाटक पेश किया जाएगा। साथ ही छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. रामेंद्र मिश्र एवं डॉ. दाऊ के.के. अग्रवाल द्वारा आलेख पठन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बीच-बीच में कार्यक्रम के आयोजक श्री अनिल दुबे, दीनदयाल वर्मा, चेतन देवांगन, छन्नू साहू एवं सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के प्रमुख ललित बघेल एवं तुकाराम साहू आदि संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का संचालन लोकतंत्र सेनानी छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण सेनानी श्री जागेश्वर प्रसाद करेंगे। अंत में संध्या 5: 30 बजे सैकड़ो कार्यकर्ता एवं महिलाओं द्वारा 170 दीप प्रज्वलित कर अपने पुरखा शहीद वीर नारायण सिंह के सम्मान में “अखंड अमर जवान ज्योति” की स्थापना किया जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी ने किया इमली प्रोसेसिंग केंद्र का औचक निरीक्षण

30 से अधिक महिलाओं को मिला स्थानीय रोजगार स्वरोजगार योजनाओं...