Home Uncategorized एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 23 जनवरी को
राज्य - January 20, 2026

एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 23 जनवरी को

उत्तर बस्तर कांकेर 20 जनवरी 2026
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोड़ेजुंगा कांकेर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 23 जनवरी को सुबह 11 से अपरान्ह 03 बजे तक किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 181 रिक्तियों के आधार पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी श्री बी.आर. ठाकुर ने बताया कि उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सिक्युरिटी गार्ड के 50 पद, फायर मेन के 20 पद, फुड पेकिंग के 25, हैवी वाहन चालक के 10, होम केयर टेकर के 50 और शिक्षक प्रायमरी, मिडिल, हायर सेकेण्डरी स्कूल, स्पोर्टस् के 26 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर ई-रोजगार के पोर्टलपर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

शंकरगढ़ में अवैध रूप से संचालित ईंट निर्माण गतिविधियों पर कार्यवाही

शंकरगढ़ में अवैध रूप से संचालित ईंट निर्माण गतिविधियों पर कार्यवाही1 लाख कच्ची ईंट के साथ 2…