निशक्त सागर देवांगन के इलाज हेतु मानव संसाधन विकास समिति के पदाधिकारी मिले अध्यक्ष,राज्यमंत्री श्री लोकेश कांवड़िया से

Date:

दुर्ग के 80 प्रतिशत निशक्त सागर देवांगन को निःशुल्क इलाज हेतु छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश महासचिव बिरेंदर सिंह सहित रायपुर संभाग के उपाध्यक्ष श्री मनोज पांडेय,सचिव श्री बसंत दुबे आज रायपुर में छत्तीसगढ़ निशक्त जन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष राज्यमंत्री श्री लोकेश कांवड़िया जी से मिले।विद्युत दुर्घटना में विकलांग हुए श्री सागर देवांगन को डॉक्टर ने सलाह दी कि किसी अच्छी जगह फिजियोथैरेपी हेतु जाएं अन्यथा उनके अंग खराब हो सकते हैं,ऐसे में पैसे के अभाव में सागर देवांगन ने पूर्व में अपने लिए दो बार रक्त दान करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता श्री बिरेंदर सिंह को अपनी समस्या बताई,जिसपर श्री सिंह ने आज निशक्त जन कार्यालय में लिखित में सागर की समस्या से राज्यमंत्री श्री लोकेश कांवड़िया जी को अवगत कराया,जिसपर उन्होंने तत्काल माना स्थित फिजियोथैरेपी सेंटर में रहकर फिजियोथैरेपी सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराने पत्र जारी करने का आश्वासन दिया।और कृत्रिम हाथ हेतु भी निर्देश दिए,जो कि सागर जी पहले ही लगवा चुके थे। उक्त अवसर पर निशक्त मुख्यालय के श्री राजेश तिवारी,श्री शरद तिवारी जी सहित कभी स्टाफ का सहयोगात्मक रवैया रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बैंक एवं मुद्रा लिंकेज मेले में स्व-सहायता समूहों को 2.43 करोड़ रुपए से अधिक की ऋण स्वीकृति

200 महिलाओं ने लिया भाग, स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन...

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक...

एल-नीनो की चुनौती को अवसर में बदलें किसान- कृषि विभाग

दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर मिलेगा 15 हजार रुपये...