राष्ट्रीय बागवानी मिशन से बदली खेती की तस्वीर

Date:

ग्राम बरेला के चंद्रेश पटेल की ग्राफ्टेड बागवानी से आय में तीन गुना वृद्धि
रायपुर, 29 जनवरी 2026
उद्यानिकी विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय बागवानी मिशन से  मुंगेली जिले के ग्राम बरेला के किसान श्री चंद्रेश पटेल ने आधुनिक तकनीक से खेती कर आय का जरिया बनाया है। योजना के अंतर्गत ग्राफ्टेड पौधा आधारित बागवानी फसल से उनकी उपज में वृद्धि हुई है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। पूर्व में श्री पटेल पारंपरिक खेती के माध्यम से प्रतिवर्ष लगभग 1.50 से 02 लाख रुपये की आय अर्जित कर पाते थे। सीमित उत्पादन, रोगों की समस्या और बाजार जोखिम के कारण आय में अधिक वृद्धि संभव नहीं हो पा रही थी। इस दौरान उन्होंने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बागवानी मिशन से जुड़कर ग्राफ्टेड पौधों से बागवानी करने का निर्णय लिया।
      योजना के तहत उन्हें उन्नत किस्मों के ग्राफ्टेड पौधे, तकनीकी प्रशिक्षण एवं समय-समय पर विभागीय मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वैज्ञानिक पद्धति से की गई बागवानी में पौधों की जीवित रहने की दर अधिक रही, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी और उत्पादन की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ। परिणामस्वरूप आज श्री चंद्रेश पटेल की वार्षिक आय बढ़कर 05 से 06 लाख रुपये तक पहुंच गई है, जो पहले की तुलना में लगभग तीन गुना है। बढ़ी हुई आय से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है, बल्कि परिवार का जीवन स्तर भी बेहतर हुआ है। श्री पटेल ने कहा कि यदि किसान पारंपरिक सोच से आगे बढ़कर सरकारी योजनाओं और आधुनिक तकनीक को अपनाएं, तो खेती निश्चित रूप से लाभकारी बन सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बैंक एवं मुद्रा लिंकेज मेले में स्व-सहायता समूहों को 2.43 करोड़ रुपए से अधिक की ऋण स्वीकृति

200 महिलाओं ने लिया भाग, स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन...

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक...

एल-नीनो की चुनौती को अवसर में बदलें किसान- कृषि विभाग

दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर मिलेगा 15 हजार रुपये...