
गत दिवस माघी पूर्णिमा के शुभअवसर पर धार्मिक नगरी शिवरीनारायण के त्रिवेणी संगम पर चित्रोपला गंगा महाआरती का भव्य आयोजन हुआ,

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवरीनारायण के मठाधीश महामंडलेश्वर राजेश्री महंत डॉक्टर राम सुंदर दास जी महाराज पूर्व विधायक सह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग(कैबिनेट मंत्री),पामगढ़ न्यायधीश सुश्री आरती ठाकुर,sdm श्री सुब्रत प्रधान जी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक,भक्तों का विशाल जनसमूह ने महाआरती में भाग लिया।उल्लेखनीय है माघी पूर्णिमा से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष इस वर्ष भी माघी पूर्णिमा से शिवरीनारायण में मेला का आयोजन भी हो रहा है तथा लोकमान्यता है भगवान स्वयं इस शुभावसर पर मंदिर पधारते हैं।

