
*छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर स्थित श्री दूधाधारी मठ में नव संवत्सर के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना हुई।

पूजा अर्चना महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त डॉक्टर रामसुन्दर दास जी महाराज के सानिध्य में की गई,


इस अवसर पर मठ मंदिर के सभी पुजारी तथा श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित थे।नव वर्ष को देखते हुए प्रतिदिन की भांति आज भी विशेष रूप से गर्मी में भक्तों का आने जाने मंदिर में कालीन व्यवस्था,प्रसाद आदि व्यवस्था को सुचारू रूप से रखने महंत जी ने निर्देश दिए।पुजारी गणों सहित भक्तों में भी आज नव वर्ष को लेकर काफी उत्साह है।

