
छत्तीसगढ़ पुलिस ने त्योहारी सीजन में भीड़भाड, खरीदारी और जान मॉल की सुरक्षा को देखते हुए जनता के लिए x हैंडल से एडवाइजरी जारी की जिसमें अपील करते हुए कहा गया दीपावली के बाजारों में रौनक के बीच रहे सुरक्षा का पूरा ध्यान, खरीदारी की खुशी में अपनों का साथ न छूटे! 🪔भीड़भाड़ में चलते समय फोन व बटुआ आगे की जेब में रखें, बैग सामने रखें और सबसे ज़रूरी, अपने बच्चे का हाथ कसकर थामें तथा उसकी जेब में अपने फोन नंबर की एक पर्ची अवश्य रखें।किसी भी आपात स्थिति या बच्चे के बिछड़ने पर तुरंत 112 डायल करें। छत्तीसगढ़ पुलिस हर मोड़ पर आपकी सुरक्षा में तत्पर है। शुभ दीपावली! ✨

