
छत्तीसगढ़ खनिज निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की सराहना करते हुए कहा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ₹2,814 करोड़ की कैपेक्स सपोर्ट स्कीम को मंजूरी देना महत्वपूर्ण खनिजों के प्रसंस्करण में भारत की क्षमता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम है।
वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक लागू होने वाली यह योजना इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, बैटरी, रक्षा और भारी मशीनरी जैसे क्षेत्रों को मजबूती देगी। इससे घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा और महत्वपूर्ण खनिजों के लिए आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।
खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के लिए यह योजना निवेश, वैल्यू एडिशन और रोजगार के नए अवसर लेकर आएगी।
आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने वाली इस पहल के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।

