
वरिष्ठ नेता,छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी सोच के तहत प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की प्रोत्साहन योजना सब्सिडी और ग्राम खैरा में सफलता का आभार व्यक्त करते हुए कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच एवं नेतृत्व में संचालित “पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना” के तहत राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खैरा के सभी 141 घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित किए गए हैं। 889 की आबादी वाला खैरा अब देश का पहला ऐसा गांव बन गया है, जहां शत-प्रतिशत घर रूफटॉप सोलर ऊर्जा से जुड़ चुके हैं।
ग्राम खैरा के समस्त ग्रामवासियों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। यह उपलब्धि सौर ऊर्जा, स्वच्छ पर्यावरण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। खैरा की यह पहल पूरे देश के लिए प्रेरणा बनेगी।उल्लेखनीय है वर्तमान समय में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना गांव और शहरी क्षेत्र दोनों के लिए अत्यंत उपयोगी है जोकि इनवर्टर बेस पर 24 घंटे की बिजली भी प्रदान करने की क्षमता रखता है साथ ही इसमें कुछ योजना में निर्धारित सब्सिडी भी है,जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।

