राजेश्री महंत डॉक्टर राम सुंदर दास जी का दो दिवसीय प्रवास

Date:

राजेश्री महन्त जी महाराज का दो दिवसीय प्रवास

महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के दो दिवसीय प्रवास का कार्यक्रम निर्धारित हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त जी महाराज 24 मार्च 2026 को अपरान्ह 3:00 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर से रवाना होकर शाम 5:00 बजे जय चंडी दाई मटियारी धाम, मंगला ‌ विकासखंड बिल्हा, जिला बिलासपुर पहुंचेंगे यहां वे श्री राम कथा के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। रात्रि 8:00 बजे उनका आगमन शिवरीनारायण मठ होगा यहां से दर्शन पूजन के उपरांत 8:30 बजे वे ग्राम टुण्डरा जिला बलौदा बाजार भाटापारा पहुंचकर देवी दर्शन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, 9:30 बजे उनका आगमन श्री शिवरीनारायण मठ होगा, यहां रात्रि विश्राम करेंगे, 25 मार्च को सुबह 11:30 बजे ग्राम पकरिया विकासखंड पामगढ़, पहुंचकर चंडी दाई एवं हनुमान जी के दर्शन पूजन के उपरांत गौशाला निर्माण एवं रसोई घर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 4:30 उनका आगमन संडी, जिला रायपुर होगा यहां वे श्री राम जानकी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के शुभारंभ एवं पूजा अर्चना के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 5:00 बजे मलपुरी (गिधपुरी) पहुंच कर मां डोंगर देवी का दर्शन पूजन करेंगे, रात्रि 8:00 बजे उनका आगमन श्री दूधाधारी मठ रायपुर होगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कृषक उन्नति योजना से मिली आर्थिक मजबूती, एकमुश्त राशि से कृषि को मिला बढ़ावा

परिवार की जरूरतों और भविष्य की तैयारी को मिला...

महतारी वंदन योजना: प्रतिमाह मिल रही आर्थिक सहायता

लक्ष्मी गंधर्व की छोटी-छोटी जरूरतें हो रही पूरीरायपुर, 16...