अनंत विभूषित संत श्री सियाराम शरण जी महाराज ने किए भगवान शिवरीनारायण के दर्शन

अयोध्या धाम के हनुमंत भवन से पधारे अनंतविभूषित 1008 श्री संत सियाराम शरण जी महाराज ने शिवरीनारायण पहुंच कर भगवान श्री शिवरीनारायण के दर्शन किए।



उक्त अवसर पर महामंडलेश्वर 1008 श्री राजेश्री महंत डॉक्टर रामसुंदर दास जी ने महाराज जी का स्वागत किया तत्पश्चात महंत जी ने भगवान श्री शिवरीनारायण स्थित भगवान के सभी विग्रह का संत श्री सियारामशरण जी महाराज को दर्शन कराया तथा लंका कांड अनुसार हनुमान जी की प्रतिमा आदि पौराणिक मान्यता संबंधित समस्त विग्रहों का महत्व बतलाया,तत्दुपरांत भोजन प्रसाद प्राप्त करने पश्चात महाराज जी अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रस्थान किए।उक्त अवसर पर मठ से सभी पुजारी,सेवादार हर्षित दिखे ।
ग्रामीण विकास को नई रफ्तार : 2426 किमी सड़क निर्माण का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया शिलान्यास
एक साथ 774 सड़कों का भूमिपूजन, 781 बसाहटों को मिलेगा पक्का सड़क संपर्करायपुर, 17 अप्रैल 20…




