
मध्यप्रदेश के रीवा जिले के मनगवां में सात दिवसीय भक्तिमई संगीतमई श्रीमद भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा,जिसकी जानकारी बालयोगी संत श्री रामशिरोमणि दास जी से प्राप्त हुई।

उक्त कार्यक्रम में व्यास पीठ से प्रख्यात संत 1008 श्री श्री महंत सियाराम शरण जी महाराज,हनुमंत भवन अयोध्या धाम विराजित होंगे जो समाज में सद्भावना की अलख जगाने के लिए जाने जाते हैं।समाचार में प्रकाशित पत्रक में सारी जानकारी स्पष्ट है,

साथ ही कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सुविख्यात श्री दूधाधारी मठ तथा शिवरीनारायण मठ से महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 राजेश्री महंत डॉक्टर राम सुंदर दास जी विशेष रूप से पधारेंगे ।


