Home Uncategorized राज्यपाल से रेडियो संगवारी टीम ने की सौजन्य मुलाकात
राज्य - 2 weeks ago

राज्यपाल से रेडियो संगवारी टीम ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, 31 मार्च 2026
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में रेडियो संगवारी की टीम ने  सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान टीम ने रेडियो संगवारी की परिकल्पना, उद्देश्यों तथा आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।टीम के संस्थापक श्री राहुल शर्मा ने बताया कि रेडियो संगवारी टीम द्वारा   प्रदेश की समृद्ध लोक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा  तैयार की जा रही है।
राज्यपाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत अत्यंत समृद्ध है और ऐसे प्रयास इसे संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने रेडियो संगवारी टीम को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
इस अवसर पर रेडियो संगवारी टीम के डॉ. हेमंत सिरमौर,  सुश्री श्रीया सिरमौर,  श्री शिवनंदन सरोज, तिलका साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ग्रामीण विकास को नई रफ्तार : 2426 किमी सड़क निर्माण का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया शिलान्यास

एक साथ 774 सड़कों का भूमिपूजन, 781 बसाहटों को मिलेगा पक्का सड़क संपर्करायपुर, 17 अप्रैल 20…