रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री श्री देनिस मांतुरोव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की

Date:

प्रथम उप-प्रधानमंत्री श्री मांतुरोव ने प्रधानमंत्री को व्यापार, उर्वरक, कनेक्टिविटी और पारस्परिक  संपर्कों  में हुई प्रगति की जानकारी दी



प्रधानमंत्री ने दिसंबर 2025 में राष्ट्रपति पुतिन की सफल भारत यात्रा को याद किया
प्रधानमंत्री ने शिखर सम्मेलन के परिणामों के कार्यान्वयन की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं ।रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री महामहिम श्री देनिस मांतुरोव ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।प्रथम उप-प्रधानमंत्री श्री मांतुरोव ने प्रधानमंत्री को व्यापार और आर्थिक साझेदारी, उर्वरक, कनेक्टिविटी और पारस्परिक संपर्कों सहित पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की जानकारी दी।प्रधानमंत्री ने 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए दिसंबर 2025 में राष्ट्रपति श्री पुतिन की सफल भारत यात्रा को याद किया।उन्होंने भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से, वार्षिक शिखर सम्मेलन के परिणामों के कार्यान्वयन की दिशा में दोनों पक्षों द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया।प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे उनके साथ निरंतर संवाद और विचारों के आदान-प्रदान के प्रति आशान्वित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कृषक उन्नति योजना से मिली आर्थिक मजबूती, एकमुश्त राशि से कृषि को मिला बढ़ावा

परिवार की जरूरतों और भविष्य की तैयारी को मिला...

महतारी वंदन योजना: प्रतिमाह मिल रही आर्थिक सहायता

लक्ष्मी गंधर्व की छोटी-छोटी जरूरतें हो रही पूरीरायपुर, 16...