सुशासन तिहार 2026 ने बदली मोनिका तिर्की की जिंदगी, अब टपकती छत नहीं बल्कि पक्के घर का मिला सुकून

Date:

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से पूरा हुआ अपने घर का सपना
रायपुर, 09 मई 2026
सुशासन तिहार 2026 अनेक जरूरतमंद परिवारों के जीवन में नई खुशियां लेकर आया है। सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत घोघरा निवासी श्रीमती मोनिका तिर्की के लिए यह अभियान किसी सपने के सच होने जैसा साबित हुआ। जनसमस्या निवारण शिविर में उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्मित पक्के मकान की चाबी और पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
मोनिका तिर्की ने बताया कि वे लंबे समय से अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रह रही थीं। बरसात के मौसम में खपरैल की छत से पानी टपकता था, जिससे पूरी रात जागकर बच्चों को सुरक्षित स्थान पर सुलाना पड़ता था। हर बारिश चिंता और परेशानी लेकर आती थी।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिलने से अब उनकी यह चिंता पूरी तरह समाप्त हो गई है। मोनिका अब अपने तीन बच्चों दो बेटियों और एक बेटे के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक आवास में रह सकेंगी। उन्होंने कहा कि पक्के घर ने उनके परिवार को सुरक्षा, आत्मविश्वास और नई उम्मीद दी है।
श्रीमती मोनिका तिर्की ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की संवेदनशील पहल से आज उनका वर्षों पुराना सपना साकार हुआ है। अब उन्हें बारिश की बूंदों से डर नहीं लगता, बल्कि अपने घर में सुकून और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर मिला है।
उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो रहा है और शासन के प्रति लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का मई 2026 के लिए ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम संपन्न

विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमियों के 1,417 आवेदकों में से चयनित...