रायपुर सौर ऊर्जा बनी संजीवनी: 3 हजार का बिजली बिल घटकर आया 200 रुपये

Date:

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से ग्रामीण परिवारों को बड़ी राहत
डबल सब्सिडी का लाभ: केंद्र से 78 हजार, राज्य से 30 हजार रुपये की सहायता
रायपुर, 09 मई 2026
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण परिवारों के लिए आर्थिक राहत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बनती जा रही है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत कंठी निवासी श्री सुनील कुमार साहू ने इस योजना के जरिए न केवल अपने घर का बिजली खर्च कम किया, बल्कि अब वे अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर “ऊर्जा दाता” भी बन गए हैं।
श्री सुनील कुमार साहू ने अपने घर की छत पर साढ़े 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराया है। इस सौर ऊर्जा प्रणाली के लगने से उनका मासिक बिजली बिल, जो पहले 2 हजार से 3 हजार रुपये तक पहुंच जाता था, अब घटकर मात्र 200 से 500 रुपये के बीच रह गया है। बिजली बिल की लगातार बढ़ती चिंता से परेशान परिवार के लिए यह योजना किसी वरदान से कम साबित नहीं हुई।
डबल सब्सिडी से आसान हुआ सोलर प्लांट लगवाना
श्री सुनील ने बताया कि सरकार द्वारा दी गई वित्तीय सहायता ने सोलर सिस्टम लगवाने की राह बेहद आसान बना दी। उन्हें केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये तथा राज्य सरकार से 30 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई। यह पूरी राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की गई। उन्होंने बताया कि सब्सिडी मिलने के बाद उन्होंने सोलर प्लांट लगाने के लिए लिया गया बैंक ऋण भी चुका दिया और अब वे पूरी तरह कर्जमुक्त हो चुके हैं।
घर की जरूरत पूरी, अतिरिक्त बिजली ग्रिड में जमा
श्री सुनील ने योजना की नेट-मीटरिंग व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि सौर ऊर्जा सिस्टम घर की जरूरतों के अनुरूप बिजली उत्पादन करता है और अतिरिक्त बिजली स्वतः ग्रिड में जमा हो जाती है। इसी तकनीक के कारण उनके बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई है। श्री सुनील कुमार साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाएं आम लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले वे सिर्फ बिजली उपभोक्ता थे, लेकिन अब सौर ऊर्जा के माध्यम से ऊर्जा दाता बनने का गर्व महसूस कर रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आज ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक बचत, स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भरता का नया उदाहरण बन रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का मई 2026 के लिए ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम संपन्न

विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमियों के 1,417 आवेदकों में से चयनित...