जनदर्शन में बुजुर्ग को मिला डिजिटल श्रवण यंत्र, 77 वर्षीय श्री श्याम लाल साहू को तत्काल मिली सुनने की नई शक्ति

Date:

रायपुर, 12 मई 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन और संवेदनशील प्रशासन की मंशानुसार प्रदेशभर में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनते जा रहे हैं। इसी कड़ी में बलौदाबाजार जिले में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में प्रशासन की मानवीय संवेदनशीलता की प्रेरक तस्वीर सामने आई।


ग्राम रसेड़ा निवासी 77 वर्षीय वृद्ध श्री श्याम लाल साहू लंबे समय से सुनने की समस्या से परेशान थे। मंगलवार को वे अपनी समस्या लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे, जहां कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने उनकी स्थिति को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए तत्काल समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
कलेक्टर के निर्देश पर मौके पर ही वृद्ध का परीक्षण कर उन्हें डिजिटल श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया। श्रवण यंत्र मिलते ही श्याम लाल के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने भावुक होकर कहा कि अब वे लोगों की बातें आसानी से सुन सकेंगे और संवाद करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि वृद्धजनों और दिव्यांगजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक बिना विलंब पहुंचे, इसके लिए जिला प्रशासन लगातार संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का मई 2026 के लिए ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम संपन्न

विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमियों के 1,417 आवेदकों में से चयनित...