
डायल 1962 जो कि प्रदेश के गौवंश के सहायतार्थ चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराती है के द्वारा एक घायल मरणासन्न गौवंश को चिकित्सा प्रदान की गई।छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश महासचिव वीरेन्द्र सिंह को कुम्हारी में एक घायल गौवंश के बारे जानकारी प्राप्त हुई,

जिसपर उन्होंने तत्काल डायल सेवा 1962 पर कॉल किया,जिसपर संज्ञान लेते हुए वेटनरी डॉक्टर नवीन कश्यप जी ने उक्त घायल गौवंश को तात्कालिक चिकित्सा प्रदान करते हुए आवश्यक इंजेक्शन लगाते हुए दवाई प्रदान कर आवश्यक डोज हेतु निर्देशित किया,और उम्मीद जताई कि गौवंश स्वस्थ हो जाएगी।उल्लेखनीय है कि कृषि आधारित प्रदेश हमारे छत्तीसगढ़ में गौवंश और गौसेवा की परंपरा रही है,जो कि कृषि का आधार भी है,जिसके महत्व को समझते हुए,केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार और पूर्व की कांग्रेस सरकार ने भी कई योजनाएं संचालित की हैं,जिसका जमीनी स्तर पर आवश्यकता भी दिखती है।श्री सिंह ने डॉ नवीन कश्यप जी,श्री नरेंद्र वर्मा जी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

