
पावन शिवरीनारायण धाम के त्रिवेणी संगम स्थान पर चित्रोत्पला गंगा महाआरती और प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा आह्वाहन सद्भावना कार्यक्रम “आशीर्वाद का दिया “कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आमंत्रित छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास जी महाराज,संगठन महामंत्री श्री पवन साय,विधायक श्री अमर अग्रवाल,वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक श्री नारायण चंदेल,श्री अंबेश जांगड़े सहित कई प्रतिष्ठित नेताओं,कार्यकर्ताओं और बच्चों सहित कई नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया,साथ ही भगवान के दर्शन पूजन किया गया,और महामंडलेश्वर महन्त रामसुंदर दास जी का आशीर्वाद लिया।उल्लेखनीय है प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सद्भावना कार्यक्रम पूरे राष्ट्र सहित विदेशों में भी रहने वाले नागरिकों द्वारा दिया रोशन कर सर्वे भवन्तु सुखिनाः की कामना कर आयोजित किया जा रहा है।



