भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री और कुलिश, एडीएसएस-प्‍लस जेसीए के लिए फिलीपींस के सुबिक खाड़ी पहुंचे

Date:

प्रविष्टि तिथि: 21 SEP 2026 11:37AM by PIB Delhi

भारतीय नौसेना की परिचालन तैनाती के हिस्से के रूप में, भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री और कुलिश 20 सितंबर, 2026 को फिलीपींस के सुबिक खाड़ी पहुंचे। यहां आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम)-प्लस संयुक्त सहयोग गतिविधि (जेसीए) आयोजित की जा रही है।

एडीएमएम-प्लस जेसीए, आसियान सदस्य देशों और आठ प्लस देशों के सामुद्रिक बलों को एक साथ लाता है ताकि अंतरसंचालनीयता को बढ़ाने, पारस्परिक समझ को बढ़ावा देने और सामुद्रिक क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से पेशेवर और परिचालन संबंधी गतिविधियों में भाग लिया जा सके।

एडीएमएम-प्लस जेसीए में भारतीय नौसेना के जहाजों की भागीदारी भारत सरकार की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जो बहुपक्षीय सामुद्रिक सहयोग और क्षेत्रीय साझेदारों के साथ रचनात्मक जुड़ाव के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह तैनाती भारतीय नौसेना को पेशेवर और परिचालन गतिविधियों के माध्यम से भागीदार सामुद्रिक सेनाओं के साथ संवाद करने के अवसर प्रदान करेगी, जिससे साझा सामुद्रिक चुनौतियों की बेहतर समझ विकसित करने में योगदान मिलेगा।

बंदरगाह पर जहाजों का आगमन भारत और फिलीपींस के बीच बढ़ते सामुद्रिक सहयोग को भी दर्शाता है। हालिया द्विपक्षीय सहयोग और अगस्त 2025 में स्थापित भारत-फिलीपींस रणनीतिक साझेदारी के आधार पर, यह तैनाती दोनों देशों के बीच पेशेवर संबंधों और सामुद्रिक सहयोग को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related