
जल झुलनी एकादशी का पावन पर्व शिवरीनारायण मठ में 22 सितंबर को श्रद्धाभक्ति पूर्वक मनाया जाएगा।प्राप्त जानकारी अनुसार शाम 4 :30 बजे भगवान को जलविहार के लिए भजन कीर्तन के साथ श्री शिवरीनारायण मठ से महानदी के त्रिवेणी संगम तट तक ले जाया जावेगा जोकि जलविहार के पश्चात पुनः मठ वापस होंगे।श्रद्धालु भक्त गण इसमें बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे। महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज एवं ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

