
मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने शुभकामना देते हुए कहा ,आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 13 वर्ष और अब भारत के प्रधानमंत्री के रूप में पिछले 12 वर्षों से मोदी जी निरंतर जनसेवा में समर्पित हैं।
मैं मोदी जी को इस सफल यात्रा के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ।
7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई उनकी यात्रा राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण का पर्याय बन चुकी है। इस पूरी यात्रा का मूल मंत्र हमेशा ‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’ रहा है।
मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में जनकल्याणकारी कार्यों का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है और करोड़ों लोगों को घर, पानी, शौचालय, गैस कनेक्शन और बैंकिंग जैसी मूलभूत सुविधाएँ मिली हैं।
आज हम ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के मंत्र के साथ ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
मोदी जी के नेतृत्व में सुशासन को मजबूती मिली है और भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
आज हम विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं और विकास भी अधिक समावेशी हुआ है। युवाओं के लिए रोजगार और नए अवसर बढ़े हैं, उद्यमशीलता और स्टार्ट-अप्स को बढ़ावा मिला है तथा नवाचार के लिए नए अवसरों का सृजन हुआ है।
आज, देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ बाहरी खतरों का भी दृढ़ता से सामना किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा की यह यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। यह 25 वर्ष उनकी यात्रा का एक पड़ाव हैं, पूर्ण विराम नहीं। मेरी कामना है कि आने वाले वर्षों में भी हम उनके दूरदर्शी नेतृत्व में ‘जनसेवा ही प्रभुसेवा’ के संकल्प के साथ नई ऊर्जा और समर्पण से राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ते रहें,शुभकामनाएं।

