प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

Date:

प्रविष्टि तिथि: 01 NOV 2026 12:35PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक संपदा और अनूठी लोक परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। राज्य की समृद्ध पुरातात्विक विरासत भी इसकी पहचान का एक विशिष्ट हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यहां की समृद्ध लोक संस्कृति से परिपूर्ण वातावरण में अपनत्व का एक अनूठा भाव झलकता है, जो सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है।

श्री मोदी ने कहा, “यह देखकर प्रसन्नता होती है कि नक्सलवाद की जड़ों को समाप्त करते हुए छत्तीसगढ़ नई गति के साथ विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। राज्य के प्रतिभाशाली और मेहनती लोगों की भागीदारी से छत्तीसगढ़ राष्ट्र की समृद्धि में निरंतर महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा।”

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

छत्तीसगढ़ के सभी निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं!

यह प्रदेश अपनी जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक संपदा और अनूठी लोक परंपराओं के लिए प्रख्यात है। राज्य की पुरातात्विक धरोहरें इसकी विशेष पहचान रही हैं। यहां की लोक-संस्कृति से परिपूर्ण परिवेश में एक अद्भुत अपनापन है, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है।

आज यह देखकर खुशी होती है कि नक्सलवाद की जड़ें खत्म करते हुए हमारा यह राज्य विकास के पथ पर और तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। मुझे विश्वास है कि मेरे प्रतिभाशाली और परिश्रमी परिवारजनों की भागीदारी से यह प्रदेश राष्ट्र की समृद्धि में बढ़-चढ़कर योगदान देता रहेगा।

यह विशेष अवसर छत्तीसगढ़ के सभी निवासियों के लिए कल्याणकारी हो, यही कामना है!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related