
वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने दीपावली महोत्सव पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा बस्तर मोर्चे पर आम जानो कि सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ त्यौहार मनाए जाने को सराहनीय और प्रेरणादायक बताया।डॉक्टर रमन सिंह ने कहा दीपावली के पावन अवसर पर भी जब हमारे वीर जवान लोकतंत्र और जन-जन की सुरक्षा के लिए मोर्चे पर तैनात रहते हैं तब राष्ट्र के मुखिया के रूप में सुदूर बस्तर क्षेत्र पहुँचकर हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने न सिर्फ उनका हौंसला बढ़ाया है बल्कि उनके दीपोत्सव के उत्साह को भी नई ऊर्जा प्रदान की है।




प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने परिवार के मुखिया के रूप में हर दिवाली हमारे सुरक्षाबल के जवानों के बीच मनाकर अद्भुत आत्मीयता स्थापित की है। आज जब उन्होंने बस्तर में हमारे सुरक्षाबल के जवानों के बीच पहुंचकर उन्हें संबोधित किया तब उनका हर शब्द प्रेरणादायक रहा है।


