नवीन विधानसभा भवन में मान. अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी ने की पत्रकार वार्ता लिया नवीन विधान सभा के आगामी सत्र की तैयारियों का जायजा

Date:

छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज नवीन विधान सभा भवन में विधान सभा के आगामी शीतकालीन सत्र की तैयारियों का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि विधान सभा का शीतकालीन सत्र नवीन विधान सभा भवन में दिनांक 14 से 17 दिसम्बर तक आहूत किया गया है। विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज नवीन विधान सभा भवन के सदन का अवलोकन किया एवं मान. विधायकों की बैठक व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। डॉ. रमन सिंह ने मान. नेता प्रतिपक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के कक्षों का भी अवलोकन किया।

विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सचिवालय के विभिन्न शाखाओं का भी अवलोकन किया जहॉ सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधान सभा सचिव श्री दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का मई 2026 के लिए ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम संपन्न

विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमियों के 1,417 आवेदकों में से चयनित...