
“राष्ट्र की एकता, अखंडता, सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता केवल औपचारिक घोषणा नहीं, बल्कि एक सशक्त संदेश है कि भारत किसी भी प्रकार की आतंकवादी मंशा के सामने कभी झुकेगा नहीं।”: लोक सभा अध्यक्ष
PIB Delhi

आज भारत ने 2001 में संसद पर हुए आतंकवादी हमले की बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति, श्री सी पी राधाकृष्णन; प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी; लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला केंद्रीय मंत्रीगण; विपक्ष के नेता, श्री राहुल गांधी; राज्यसभा के उपसभापति, श्री हरिवंश, संसद सदस्यों, पूर्व संसद सदस्यों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। लोक सभा के महासचिव, श्री उत्पल कुमार सिंह; राज्यसभा के महासचिव, श्री पी. सी. मोदी और शहीदों के परिजनों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।


