
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री,कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री श्री भूपेश बघेल ने अर्नब चक्रवात के कारण किसानों को हुए नुक्सान पर अपनी चिंता जाहिर की।श्री बघेल ने कहा अर्नब तूफान से फसलों को भारी नुकसान हुआ है, इससे फसलों में नमी भी बढ़ेगी और गुणवत्ता प्रभावित होगी।
चूंकि साय सरकार 15 तारीख से फसलों की खरीदी शुरू करेगी, तो नमी के कारण फसल रिजेक्ट होने की आशंका है ।
श्री बघेल ने धान खरीदी से संबंधित तंत्र पर कटाक्ष करते हुए कहा ऐसे में अधिकारी-कर्मचारी किसानों का खूब शोषण करेंगे। जैसे पिछले दो-तीन वर्षों में देखने को मिला है।

