
पुलिस महानिदेशक महोदय श्री अरुण देव गौतम जी के निर्देशन में मानव तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा और सुरक्षित पुनर्वास के संकल्प के साथ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में 139 प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में मानव तस्करी की रोकथाम, डिजिटल नेटवर्क की पहचान और पीड़ित-केंद्रित पुलिसिंग के प्रभावी उपायों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

