जिला कांग्रेस कमेटी mcb ने फूंका चुनावी विगुल,वोट चोरी मुद्दे पर हुआ महत्वपूर्ण कार्यक्रम,राष्ट्रीय महामंत्री श्री पटनायक,नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत सहित कई नेता/कार्यकर्ता हुए सम्मिलित

Date:

सोर्स श्री ऋषि श्रीवास्तव mcb

चैनपुर (जिला- MCB), 29 अक्टूबर 2026
जिला कांग्रेस कमेटी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) द्वारा आज चैनपुर में “वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता और ब्लॉक, मंडल, सेक्टर व बूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की विशाल बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के प्रभारी श्री देवाशीष पटनायक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


लोकतंत्र और संविधान की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: देवाशीष पटनायक
प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया साथियों से चर्चा करते हुए AICC प्रभारी श्री देवाशीष पटनायक ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र, संविधान और जनता के मताधिकार की रक्षा करना सबसे बड़ी चुनौती है। लोकतंत्र को सशक्त बनाए रखने के लिए जनता की आवाज़ उठाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि देश की लोकतांत्रिक नींव जनता के बहुमूल्य मत पर टिकी है और इसके साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाने का आह्वान
इसके पश्चात आयोजित संगठनात्मक बैठक में ब्लॉक, मंडल, सेक्टर तथा बूथ कांग्रेस के सम्मानित पदाधिकारियों और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए आह्वान किया कि वे अंतिम व्यक्ति तक जाकर कांग्रेस की विचारधारा और जन-कल्याणकारी नीतियों को पहुंचाएं। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जनता के अधिकारों और संविधान की सुरक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़ी रहेगी।
शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण राजनैतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी श्रीमती जरिता लेफ्तलॉन्ग, पीसीसी संयुक्त महामंत्री श्री हरीश परसाई, पूर्व विधायक श्री गुलाब कमरो, पूर्व विधायक श्री विनय जायसवाल, पीसीसी संयुक्त महामंत्री श्री प्रशांत मिश्रा, श्री प्रदीप गुप्ता, श्री सुरज महंत सहित जिला, ब्लॉक व मंडल कांग्रेस के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और भारी संख्या में कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related