सुकमा : 03 वर्षों से अधूरे पड़े 10 आश्रम-छात्रावास निर्माण कार्यों पर जिला प्रशासन की वस्तुस्थिति

Date:

सुकमा, 14 दिसंबर 2025
कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, सुकमा द्वारा दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित 03 वर्षों से अधूरे पड़े 10 आश्रम-छात्रावास संबंधी समाचार के संदर्भ में वस्तुस्थिति स्पष्ट की गई है।
जिला प्रशासन के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के दौरान जिले में कुल 19 आश्रम-छात्रावास भवनों के निर्माण कार्यों को विधिवत प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 04 आश्रम-छात्रावास भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण कर संबंधित विभाग को हस्तांतरित किया जा चुका है, जहां छात्र-छात्राओं के प्रवेश उपरांत संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त 04 भवनों में निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा नवीन विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिसके पूर्ण होते ही संचालन तत्काल प्रारंभ किया जाएगा। शेष 10 भवनों का निर्माण कार्य प्रगतिरत है, जिसे जिला निर्माण समिति, सुकमा द्वारा निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि समस्त प्रगतिरत निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर सभी भवनों को विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा। तत्पश्चात इन भवनों का शिक्षण एवं आवासीय प्रयोजन हेतु पूर्ण रूप से संचालन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे दूरस्थ एवं आदिवासी अंचलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधाएं सुलभ हो सकें।
1375/2025

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का मई 2026 के लिए ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम संपन्न

विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमियों के 1,417 आवेदकों में से चयनित...