शहीद का शव देख डेढ़ साल की बिटिया बुला रही- पापा, पापा…’, आतंकियों से लोहा लेते समय अमजद खान शहीद

Date:

जम्मू कश्मीर,आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिसकर्मी अमजद अली खान का पार्थिव शरीर को देखकर उनकी डेढ़ साल की मासूम बेटी पापा-पापा कहकर उन्हें उठाने लगी।जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बहादुर पुलिसकर्मी ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दे दिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के कांस्टेबल अमजद अली खान सोआन जंगल क्षेत्र में पाकिस्तानी आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए। राजकीय सम्मान के साथ उनके शरीर को सुपुर्द ए खाक किया गया। अब शहीद के घर से एक इकझोर कर रख देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में उनकी मासूम से बेटी पापा को बार उठने की जिंद करती नजर आ रही है।

मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिसकर्मी अमजद अली खान के पार्थिव शरीर को बुधवार को पुंछ स्थित उनके घर लाया, जहां घरवालों ने अपने लाडले को आखिरी विदाई दी। इस बीच उनके घर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख हर किसी की आंखे भर जा रही है। शहीद जवान का पार्थिव शरीर जब घर पहुंचा तो परिवार वाले तहाड़ मारकर रोने लगे। पत्नी बेसुध थी, वहीं जवान की एक साल की मासूम बेटी बस अपने पिता की गोद में जाना चाह रही थी।

शहीद जवान को अंतिम विदाई

उधमपुर के डिस्ट्रिक्ट पुलिस लाइंस में शहीद कांस्टेबल का श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। डीजीपी नलिन प्रभात, आईजीपी जम्मू भिम सेन टूटी, डिप्टी कमिश्नर सलोनी राय सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, सीआरपीएफ जवानों और जिला प्रशासन ने पुष्पांजलि अर्पित की। गन सैल्यूट के साथ अंतिम विदाई दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related