राष्ट्रीय स्तर पर कार्य और सम्मान ने बताया ईश्वरतुल्य बाबा गुरु घासीदास की महिमा

Date:

छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश महासचिव बिरेंदर सिंह ने ईश्वर तुल्य संत बाबा घासीदास जी के जयंती पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा छत्तीसगढ़के प्रमुख संत सतनाम पंथ के ध्वजवाहक ईश्वर तुल्य बाबा गुरु घासीदास जी ने संपूर्ण विश्व के लिए उपयोगी मनखे मनखे एक समान का महामंत्र दिया,जिसका अर्थ बहुत सरल है सच्चे निरंकार परमात्मा की नजर में सभी मनुष्य एक हैं।श्री सिंह ने आगे कहा कि बाबा जी की इस महिमा और महामंत्र को राष्ट्रीय नेता और छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी,डॉ रमन सिंह,श्री भूपेश बघेल सहित कई नेताओं,राष्ट्रीय समरसता और सद्भावना के लिए कार्य करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और कई क्षेत्रीय संगठनों,सतनाम पंथ के गुरुओं,महंतों,सतनामी संगठन आदि ने जन जन तक पहुंचाया और इसलिए आज लगभग हर समाज बाबा गुरु घासीदास जी का सम्मान करता है और उनको महात्मा मानता है।श्री सिंह ने ये भी कहा कि बाबा जी तथा सतनामी गुरुओं में भी कई चमत्कारी शक्तियों अन्य समाज के संतो जैसे गुरु नानक और सिख गुरुओं,स्वामी रामसमर्थ जी,कबीरदास जी आदि जैसी ही थे,जिसको जानने की उत्सुकता आज सभी में है,और इसलिए कई लोग एशिया के सब से बड़े खाम,जैतखंभ के दर्शन करने दूरदराज से गिरौदपुरी आते हैं, छाता पहाड़ ,सरोवर कुंड बाबा की कुटिया आदि के दर्शन कर कामना करते हैं,और अपना जीवन धन्य बनाते हैं क्योंकि बाबा जी के मंत्र अनुसार एक ही ज्योत से सब का जन्म हुआ इसलिए सब एक समान हैं,उसी प्रकार हर संत में उस ईश्वर का भी बड़ा अंश विद्यमान हुआ है तब संतो ने जनमानस को मुसीबत में सही राह दिखाई है,इसलिए सच्चे संतो को सम्मान होना चाहिए, निंदा , पर बुराई,घृणा, क्रोध से ऊपर उठ कर बाबा घासीदास जी की तरह समानता,सद्भावना,प्रेम,सबका भला हो ऐस तत्वों को अपने अंदर जगा कर सही मायने में मनखे अर्थात मनुष्य बनना है ये संदेश श्री सिंह ने सभी को दिया है,ईश्वर तुल्य बाबा गुरु घासीदास जी का शुभाशीष भी हम  सभी को मिले ये प्रार्थना भी श्री सिंह ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related