डीएवी मुख्यमंत्री स्कूलों में शिक्षक भर्ती की कठोड़ प्रक्रिया,लेकिन वेतन 6—6 माह तक लंबित,परिवार का झलका दर्द

Date:

छत्तीसगढ़ प्रदेश में डीएवी पब्लिक स्कूल एक और जहां पिछड़े क्षेत्रों में विशेष कर अनुसूचित जाति ,जनजातीय क्षेत्र में गरीब बच्चों का भविष्य संवारने का पुनीत कार्य कर रहा है वहीं दुसरी ओर वहां कई स्कूलों में शक्षकों की समय में वेतन उपलब्ध कराने में परिवार की बदहाली दिख रही है।गौरतलब है कि डीएवी मुख्यमंत्री स्कूलों में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया को कठोर चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है,शिक्षक परिवार की महिला सदस्य ने अपना नाम न छापने ने शर्त पर बताया कि डीएवी का एक अच्छा नाम प्राइवेट शिक्षा श्रेत्र में होने से मेरे शिक्षक पति की तरह कई लोग शासकीय आत्मानंद स्कूल से कॉन्ट्रैक्चुअल जॉब ऑफर को छोड़ कर डीएवी की कठोर चयन प्रक्रिया से चयनित हो कर सुविधा विहीन और पहुंच के दुर्गम क्षेत्र में संचालित डीएवी मुख्यमंत्री स्कूल में शिक्षक का कार्य कर रहे हैं परंतु कई बार 6 माह से अधिक विलंब से वेतन भुगतान होने से कर्ज का बोझ बढ़ गया है।साथ ही जानकारी मिली है कि कई स्कूलों में सरप्लस फंड होने से भी इस तंगहाल स्कूलों को कोई सहायता नहीं मिलती,स्कूल भवन भी पुराना हो रहा है।शिक्षक अपना सत प्रतिशत ऊर्जा देते हैं जिस कारण बच्चे सभी एक्टिविटीज में अच्छा परफॉर्म करते हैं और बोर्ड परीक्षा में भी लगभग अच्छा परिणाम आता है लेकिन इस वेतन भुगतान विसंगति में ऐसा विलंब परिवार के लिए बहुत दुखदाई है।डीएवी के उच्च प्रबंधन को इस समस्या का निराकरण अवश्य तत्काल करना चाहिए वरना अच्छे शिक्षकों की कमी रहेगी तो पठन पाठन प्रभावित होगा और ऐसे पिछड़े क्षेत्र के बच्चे अच्छी शिक्षा से वंचित हो जायेंगे।इसके लिए सरकार और प्रबंधन दोनों को ध्यान देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का मई 2026 के लिए ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम संपन्न

विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमियों के 1,417 आवेदकों में से चयनित...