
कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज पंजाब के लुधियाना जिले के मुल्लांपुर दाखा में “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर अपने भाषण में कहा मनरेगा नाम बदल कर केंद्र सरकार ने गरीबों का अधिकार छीनने वाली केंद्र सरकार के मंसूबों को बेनकाब किया.
केंद्र सरकार गरीब मजदूरों के रोजगार के अधिकार को योजनाबद्ध तरीके से कमजोर कर खत्म करने की साजिश कर रही है, इसका सीधा असर देश के करोड़ों गरीब परिवारों पर पड़ने जा रहा है.
इस दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वारिंग जी, गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा जी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे.




