
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह से उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी ने सौजन्य भेंट की।

इस मुलाकात में आगामी बजट सत्र और प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया।गौरतलब है कि डॉक्टर रमन सिंह जी पार्टी के वरिष्ठ नेता और तीन बार के उपमुख्यमंत्री,और केंद्रीय मंत्री के पद पर सुशोभित रहे और अपने सरल स्वभाव और अनुभव से प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों को मांगे जाने पर आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

