
केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू रायपुर के ऑटो एक्सपो में सम्मिलित हुए,उनके साथ सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

श्री तोखन साहू जी ने बताया आज श्रीराम बिज़नेस पार्क, रायपुर में आयोजित रायपुर ऑटो एक्सपो 2026 के 9वें संस्करण में सहभागिता कर अत्यंत प्रसन्नता हुई।

20 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में ऑटोमोबाइल क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, नवाचारों और आधुनिक वाहनों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है।

