Home Uncategorized आस्था,भक्ति भाव से मना शिवरीनारायण में गद्दी महोत्सव, राजेश्री महंत डॉक्टर राम सुंदर दास जी का फूल मालाओं से किया गया वंदन
राज्य - February 1, 2026

आस्था,भक्ति भाव से मना शिवरीनारायण में गद्दी महोत्सव, राजेश्री महंत डॉक्टर राम सुंदर दास जी का फूल मालाओं से किया गया वंदन

त्रिवेणी संगम पर स्थित धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी रामगमन तीर्थ शिवरीनारायण मठ के मठाधीश महामंडलेश्वर राजेश्री महंत डॉक्टर राम सुंदर दास जी का गद्दी महोत्सव बहुत ही धूम धाम से मनाया गया।उक्त अवसर पर लोगों ने भक्ति भाव आस्था से महाराज जी का फूल मालाओं,श्री फल,पुष्प आदि से स्वागत वंदन किया।

दूर दराज से भक्तों का हुजूम महंत डॉक्टर राम सुंदर दास महाराज जी और शिवरीनारायण मंदिर का पावन दर्शन करने उमड़ पड़े।

तत्पश्चात भगवान भोग उपरांत भक्तों के भंडारा में स्वयं महंत राम सुंदर दास जी ने भोजन की व्यवस्था देखी ।गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष की भांति गद्दी महोत्सव शिवरीनारायण तथा माघी पूर्णिमा उत्सव पर मेला का आयोजन भी होता है,जिसमें काफी चहल पहल होती है,साथ ही आज 1 फरवरी को त्रिवेणी संगम पर चित्रोपला गंगा महाआरती का आयोजन भी होना है,जिसमें भारी संख्या को देखते हुए सुरक्षा और सुविधा के भी इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

जगदलपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री ने विज्ञान तीर्थ दर्शन अभियान शुरुआत करने की घोषणाशहीद महेंद्र कर्मा विश्वव…