
बिल्हा,बिलासपुर के ग्राम बेल्टुकरी में 9 दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा और नवरात्रि का आयोजन किया जा रहा है। बाल योगी संत श्री रामशिरोमणि दास जी महाराज से प्राप्त जानकारी अनुसार महाराज जी ने आशीर्वाद देते हुए कहा “जय सीताराम माता रानी की मनोकामना ज्योति 108 भक्तों के नाम से प्रज्वलित हैं ।

श्री रामशिरोमणि दास जी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा भगवान श्री राम की कृपा आप सभी के उपर बनीं रहें तेल की मनोकामना ज्योति प्रज्वलित हैं साथ में श्रीं राम कथा कन्या पूजन कन्या भोजन प्रति दिन सुबह 10 बजें का समय रखा है जिसमें प्रति दिन 108 कन्याओं का पूजन किया जाएगा”।

उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति के अपील के साथ ही इच्छुक श्रद्धालुओं की ओर से सेवा/दान हेतु आयोजन समिति,ग्राम सरपंच सहित संत श्री रामशिरोमणि दास जी भी धार्मिक स्थल पर मौजूद रहेंगे।उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, कई गणमान्य जन,साधु सन्यासी भी अपने समय सुविधा अनुसार उपस्थित रहेंगे और पुण्य का लाभ लेंगे।

