आयुष सुरक्षा पोर्टल पर दस हजार से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं

Date:

प्रविष्टि तिथि: 20 MAR 2026 5:48PM by PIB Delhi

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रताप राव जाधव ने 20 मार्च 2026 को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि आयुष मंत्रालय ने 30 मई 2025 को भ्रामक विज्ञापनों, आपत्तिजनक विज्ञापनों और प्रतिकूल दवा प्रतिक्रियाओं की रिपोर्ट पर निगरानी के लिए सूचना प्रौद्योगिकी–युक्त ऑनलाइन पोर्टल “आयुष सुरक्षा” आरंभ किया है। इसमें भ्रामक/ आपत्तिजनक विज्ञापनों के बारे में शिकायत दर्ज कराने और संदिग्ध प्रतिकूल दवाओं की निगरानी और त्वरित नियामक कार्रवाई तथा व्यापक डेटा विश्लेषण हेतु केंद्रीकृत डैशबोर्ड शामिल है।

आयुष सुरक्षा पोर्टल स्थापित किए जाने के बाद से इस पर दर्ज शिकायतों की संख्या     अनुलग्नक-I में प्रस्तुत है।

आयुष सुरक्षा पोर्टल पर प्राप्त सभी शिकायतों को आगे आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है। राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयुष सुरक्षा पोर्टल पर अब तक प्राप्त और निवारण की गई शिकायतों का विवरण अनुलग्नक-II में प्रस्तुत है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्राप्त शिकायतों के आधार पर बार-बार अपराध करने वालों का ब्यौरा और उनके विरूद्ध कार्रवाई अनुलग्नक-III में प्रस्तुत है।

अनुबंध-1

आयुष सुरक्षा पोर्टल पर भ्रामक विज्ञापन और संदिग्ध प्रतिकूल दवा प्रतिक्रियाएं
शिकायत दर्जभ्रामक विज्ञापनसंदिग्ध प्रतिकूल प्रतिक्रियाएं
लोगों द्वारा5500
राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस समन्वय केंद्र, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली4600
आईपीवीसी, आयुर्वेद शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, जामनगर94563
आईपीवीसी, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर526765
आईपीवीसी, राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान, कोलकाता28800
आईपीवीसी, राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान, बेंगलुरु239154
आईपीवीसी, राष्ट्रीय सिद्धा संस्थान, चेन्नई127734
कुल10269216

आयुष सुरक्षा पोर्टल स्थापित किए जाने के बाद से अब तक प्राप्त शिकायतों का विवरण-

अनुलग्नक- II

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयुष सुरक्षा पोर्टल पर अब तक प्राप्त और निवारण की गई शिकायतों का विवरण प्रस्तुत है:

क्रमांकराज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारेंपोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की संख्याउस पर की गई कार्रवाई
 महाराष्ट्र11121112
 उत्तराखंड237191
 मध्य प्रदेश975197
 ओडिशा291213
 हिमाचल प्रदेश402287
 केरल108108
 दिल्ली369322
 त्रिपुरा4423
 तमिलनाडु825609
 पुदुचेरी7904
 हरियाणाशून्यशून्य
 पंजाबशून्यशून्य
 उत्‍तर प्रदेशशून्यशून्य

अनुलग्नक- III

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक प्राप्त शिकायतों के आधार पर बार-बार अपराध करने वालों का विवरण और उन पर की गई कार्रवाई निम्नानुसार है:

क्रमांकराज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारेंबार-बार अपराध करने वालों की संख्याउन पर की गई कार्रवाई
 उत्तराखंड1010
 त्रिपुरा0101
 पुद्दुचेरी0404
 मध्य प्रदेशशून्यशून्य
 महाराष्ट्रशून्यशून्य
 ओडिशाशून्यशून्य
 हरियाणाशून्यशून्य
 हिमाचल प्रदेशशून्यशून्य
 केरलशून्यशून्य
 दिल्लीशून्यशून्य
 तमिलनाडुशून्यशून्य
 पंजाबशून्यशून्य
 उत्तर प्रदेशशून्यशून्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कृषक उन्नति योजना से मिली आर्थिक मजबूती, एकमुश्त राशि से कृषि को मिला बढ़ावा

परिवार की जरूरतों और भविष्य की तैयारी को मिला...

महतारी वंदन योजना: प्रतिमाह मिल रही आर्थिक सहायता

लक्ष्मी गंधर्व की छोटी-छोटी जरूरतें हो रही पूरीरायपुर, 16...