प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से बात की , ईद और नवरोज़ की शुभकामनाएँ दीं; क्षेत्रीय स्थिरता और समुद्री सुरक्षा पर ज़ोर दिया

Date:

प्रधानमंत्री ने ईद और नवरोज़ की शुभकामनाएँ दीं; क्षेत्रीय स्थिरता और समुद्री सुरक्षा पर ज़ोर दिया

PIB Delhiप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इस्लामिक गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मसूद पेज़ेश्कियन से बात की। उन्होंने क्षेत्रीय घटनाक्रमों और द्विपक्षीय सहयोग को मज़बूत बनाने पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेश्कियन को ईद और नवरोज़ के शुभ अवसरों पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। चर्चा के दौरान, दोनों नेताओं ने  उम्मीद व्यक्त की कि यह त्योहारी मौसम पश्चिम एशियाई क्षेत्र के लिए शांति, स्थिरता और समृद्धि का दौर लेकर आएगा। श्री मोदी ने क्षेत्र में महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे पर हाल ही में हुए हमलों की निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डालते हैं और महत्वपूर्ण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित करते हैं। प्रधानमंत्री ने नौवहन की स्वतंत्रता की रक्षा करने और यह सुनिश्चित करने के अत्यधिक महत्व को दोहराया कि अंतरराष्ट्रीय शिपिंग मार्ग खुले और सुरक्षित रहें। इसके अलावा, श्री मोदी ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करने में ईरान के निरंतर समर्थन के लिए हार्दिक सराहना व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कृषक उन्नति योजना से मिली आर्थिक मजबूती, एकमुश्त राशि से कृषि को मिला बढ़ावा

परिवार की जरूरतों और भविष्य की तैयारी को मिला...

महतारी वंदन योजना: प्रतिमाह मिल रही आर्थिक सहायता

लक्ष्मी गंधर्व की छोटी-छोटी जरूरतें हो रही पूरीरायपुर, 16...