
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक लेख साझा किया जिसमें भारत की अब तक की सबसे अधिक वार्षिक सौर ऊर्जा क्षमता वृद्धि दर्ज करने की उपलब्धि को दर्शाया गया है।
प्रधानमंत्री ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसे केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने रेखांकित किया था।
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा:
“केंद्रीय मंत्री श्री @JoshiPralhad के अनुसार भारत ने सौर ऊर्जा क्षमता में अब तक की सबसे बड़ी वार्षिक वृद्धि दर्ज की है।”

