Home Uncategorized सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर ,प्रधानमंत्री ,गृहमंत्री सहित सभी संगीतप्रेमी तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक
राज्य - 5 days ago

सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर ,प्रधानमंत्री ,गृहमंत्री सहित सभी संगीतप्रेमी तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक

रायपुर, 12 अप्रैल 2026
प्रधानमंत्री श्री मोदी,गृहमंत्री अमित शाह सहित सभी संगीतप्रेमी,तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध गायिका पद्म विभूषण आशा भोसले के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आशा भोसले के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
    सभी ने कहा कि अपनी मधुर, विलक्षण और हृदयस्पर्शी आवाज़ से उन्होंने दशकों तक भारतीय संगीत को समृद्ध किया और करोड़ों हृदयों में अमिट स्थान बनाया । उनका यह अद्वितीय योगदान युगों-युगों तक अमर रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
    मुख्यमंत्री श्री साय ने माँ वीणापाणि सरस्वती से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

सरकार प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी और सेवन में शामिल लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रावधान लागू करेगी”: केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के…