कीसी भी पार्टी की स्थिर सरकार के खिलाफ भड़काऊ स्तिथि उत्पन्न का ये अर्थ नहीं कि राह चलते कोई व्यक्ति बन सकता है प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री।संचालन की समझ होनी चाहिए:प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह

Date:

छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश महासचिव वीरेन्द्र सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जनता से अपील की सोशल मीडिया पर किसी भी पार्टी की स्थिर सरकार के खिलाफ नासमझ लोग भड़काऊ भाषण से जल्दी प्रभावित हो जाते हैं,और वास्तविक स्तिथि समझ नहीं पाते,जिसका लाभ राष्ट्र को अस्थिर करने वाले उठाना चाहते हैं।श्री सिंह ने कहा हालांकि ऐसी स्थिति में सबसे ज्यादा यदि प्रताड़ना सहनी पड़ती है तो वो आम जनता को ही सहनी पड़ती है,और ये किसी भी सरकार की नाकामी है कि वो पूरी और वास्तविक स्तिथि जनता को नहीं बताती,जिसकारण जनता तात्कालिक हड़बड़ा जाती है और कोहराम मच जाता है। सरकार अथवा सरकारी तंत्र भी स्थितियां खराब होने के बाद जागे तो नुकसान हो चुका होता है।हम सभी जानते हैं हमारे राष्ट्र में जनाक्रोश बढ़ाने कई विदेशी शक्तियां भी आंतरिक रूप से कई माध्यमों से कार्य कर रही होंगी,परंतु क्या किसी भी राह चलते व्यक्ति जिसको सरकार के संचालन,प्रबंधन की समझ न हो,उसे प्रधानमंत्री,मुख्य मंत्री बनाया जा सकता है? ये बहुत महत्वपूर्ण प्रश्न है।दूसरा क्या विश्व अथवा अंतर प्रांतीय सरकारें ऐसी नासमझ लोगों को सहयोग देगी?यदि हर हाथ हथियार उठा ले तो क्या बात बात में रक्त पात नहीं होगा,क्या अहिंसक लोग समाज में ऐसे हिंसक लोगों के बीच स्वतंत्र होकर रह पाएंगे?श्री सिंह ने सभी प्रांत/केंद्र सरकार से अपील की है कि सरकारें स्पष्ट रूप से आर्थिक स्थिति,सरकारी बल, व्यवस्था को जनता के बीच माहिक प्रेस वार्ता में रखे ,जैसा अभी हो भी रहा है ,तभी जनता का सहयोग प्राप्त होगा,और भविष्य में जनाक्रोश जैसी स्थिति से बच कर राष्ट्र और लोकतंत्र की रक्षा अधिक प्रभावी तरीके से होगी।और भारत की जनता ने हर स्थिति में सदा से ही सहयोग दिया है और आगे भी देती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का मई 2026 के लिए ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम संपन्न

विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमियों के 1,417 आवेदकों में से चयनित...