कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जनगणना में सहयोग के लिए जिलेवासियों का जताया आभार

Date:

दो चरणों में हो रही है जनगणना, पहला चरण था मकान सूचीकरण
फरवरी 2027 में चलेगा जनसंख्या गणना का दूसरा चरण
कवर्धा, 31 मई 2026
जनगणना 2027, हमारे देश का एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है, जो केवल आंकड़ो का संकलन नहीं बल्कि भविष्य के भारत और हमारे राज्य व जिले के विकास की ठोस नींव तैयार करने का कार्य करेगा। यह प्रक्रिया हमें यह समझने में सक्षम बनाती है कि समाज के विभिन्न वर्गों तक विकास के लाभ किस प्रकार और कितनी प्रभावशीलता से पहुँच रहे हैं।
भारत की जनगणना 2027 का कार्य छत्तीसगढ़ राज्य में दो चरणों में संपादित किया जा रहा है। प्रथम चरण यथा मकानसूचीकरण एवं मकानों के गणना का फील्ड कार्य 01 मई 2026 से प्रारम्भ होकर  30 मई 2026 को सफलतापूर्वक संपादित हो गया है।
द्वितीय चरण जनसंख्या गणना का कार्य फरवरी, 2027 में संपादित किया जाएगा। प्रथम चरण में की गई मकान सूचीकरण का कार्य द्वितीय चरण के जनसंख्या गणना कार्य के लिए एक फ्रेम प्रदान करती है, जिससे कि द्वितीय चरण जनसंख्या गणना कार्य के दौरान कोई भी मकान एवं उसमें रहने वाले परिवार गणना से न छूटे।
प्रथम चरण मकान सूचीकरण कार्य के दौरान राज्य के सभी ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रगणकों के द्वारा घर-घर जाकर प्रत्येक मकान एवं उसमें निवासरत परिवारों से भारत सरकार द्वारा अधिसूचित 33 प्रश्न जो कि मकानों की स्थिति, परिवारों का उपलब्ध सुविधाएं तथा परिसंपत्तियों से संबंधित थी, की जानकारी मोबाइल एप के माध्यम से संकलित की गई। अब यह जानकारी भारत सरकार के सर्वर में सुरक्षित रख ली गई है।
प्रथम चरण मकान सूचीकरण कार्य कबीरधाम के तहसीलों, ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्रों में कुशलता एवं शांतिपूर्वक संपादित किया गया। इस दौरान जिले के समस्त क्षेत्रों को पूर्ण रूप से कवर किया गया एवं कोई भी क्षेत्र गणना कार्य से नहीं छूटा है। प्रगणकों के द्वारा घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करने के दौरान कबीरधाम जिले के निवासियों का अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हुआ है।
राज्य के आम नागरिकों के द्वारा जनगणना से संबन्धित जो भी व्यक्तिगत जानकारी दी गई है, वह जनगणना अधिनियम 1948, तथा जनगणना नियमावली 1990, के प्रावधानों के तहत पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। संकलित किए गए इन आंकड़ों का उपयोग केवल नीति निर्माण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए ही किया जाएगा एवं भारत सरकार के द्वारा सम्पूर्ण जनगणना प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात् यथोचित समय पर इन आंकड़ों को जारी किया जाएगा।
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी, कबीरधाम द्वारा जिले में प्रथम चरण का कार्य कुशलतापूर्वक सम्पन्न होने पर जिले के समस्त नागरिकों को इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में अपने अभूतपूर्व सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है एवं आशा व्यक्त की है, कि जनगणना 2027 के द्वितीय चरण  का कार्य जो कि फरवरी 2027 में संपादित किया जाएगा, तत्समय भी ऐसा ही सहयोग प्राप्त होगा।
1806 अधिकारी कर्मचारियों की टीम ने 1 माह में पूर्ण किया मकान सूचीकरण
कबीरधाम जिले में जनगणना 2027 प्रथम चरण का कार्य 07 नगरीय निकाय एवं 08 तहसीलों के अंतर्गत 1,017 ग्रामों में संपादित किया गया है। इस कार्य को संपादित करने के लिए जिले में 08 ग्रामीण चार्ज बनाए गए थे। इन चार्जों के अंतर्गत 1,778 मकान सूचीकरण गणना ब्लॉक बनाए गए थे। कबीरधाम जिले में इस कार्य हेतु 1,806 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई थी, जिसमें  प्रमुख जनगणना अधिकारी- जिला कलेक्टर, 02 जिला स्तर के अधिकारी, 15 चार्ज अधिकारी, 02 मास्टर ट्रेनर्स, 35 फील्ड ट्रेनर, 47 डीलिंग स्टॉफ, 1,457 प्रगणक एवं 247 पर्यवेक्षक शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी ने किया इमली प्रोसेसिंग केंद्र का औचक निरीक्षण

30 से अधिक महिलाओं को मिला स्थानीय रोजगार स्वरोजगार योजनाओं...

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन सुशासन और जनसेवा का आदर्श उदाहरण: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा’

’लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती समारोह में शामिल...