
6 जून रायपुर के ऐतिहासिक,आध्यात्मिक मठ श्री दूदाधारी मठ में महामंडलेश्वर महंत डॉ राम सुंदर दास जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूम से बृंदावन तथा अयोध्या धाम सहित छत्तीसगढ़ के विभिन जिलों से आए प्रतिष्ठित सज्जनों द्वारा मनाया गया।






विभिन्नमठ सहित रायपुर और अलग अलग स्थानों में भक्तों द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया।पूर्व मुख्य न्यायधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति (रिटायर्ड)श्री टी पी शर्मा जी, आईएस श्री ब्रजेश मिश्रा सहित प्रदेश भर से विभिन्न पार्टी के नेता गण,सामाजिक दायित्व पदाधिकारी,निकायों के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,पार्षद गण आदि संत,महंत,पुजारी तथा सभी वर्गों ने महाराज जी के भेंट कर श्रीफल,पुष्प पूजन, फटाखों,पुष्प माला,मिष्ठान,माला,आदि से स्वागत वंदन किया।

